
विशेष सूचना ( 14/1/2026 )
By संजीव गौड़
सभी सनातनियों को नमस्कार मैं संजीव गौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ( हिन्दू युव वाहिनी ) मैं ये ब्लॉग इसलिये लिख रहा हूँ, कि किसी को भी हमारे संघठन के बारे मैं भ्रम ना रहे, हमारे संगठन का माननीय अति आदरणीय उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के संगठन ( हिंदू युवा वाहिनी ) से किसी भी तरह का संबंध नहीं है, ना ही हमारे संगठन का योगी जी से किसी भी तरह का डायरेक्ट अटैचमेंट है, लेकिन क्योंकि योगी जी इस देश में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा है, और हमने अपने सामाजिक कार्यों व सामाजिक जीवन की शुरुआत योगी जी के संगठन ( हिंदू युवा वाहिनी ) से ही की थी.और जब उनके द्वारा ( हिंदू युवा वाहिनी ) की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया तो हम सभी ने मिलकर एक संगठन बनाया जिसका कि नाम ( हिंदू युव वाहिनी ) है, क्योंकि योगी जी ही हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं, इसलिए हमने अपने संगठन का नाम यह रखा यह संगठन किसी से भी किसी भी तरह की कोई भी आर्थिक लाभ नहीं लेता है, ( यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि आज के समय में बहुत सारे संगठन हिंदू युवा वाहिनी से रिलेटेड बन चुके हैं और वह पदाधिकारी व कार्यकर्ता बनने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं), ना ही यह संगठन योगी जी के नाम का use करता है, ना ही उनके फोटो का use करता है, और हमारे संगठन का logo भी आदरणीय योगी नाथ जी के हिंदू युवा वाहिनी के logo से बिल्कुल अलग है, हमारे संघठन का नियुक्ति पत्र और लेटर पेड का डिज़ाइन सभी कुछ किसी से भी मेल नहीं खाता, अतः में आप सबसे एक बार फिर यही कहना चाहता हूं कि हमारा संगठन का योगी जी के संगठन ( हिंदू युवा वाहिनी )से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है, हमारे राष्ट्रीय संरक्षक ( महा काली के अन्य भक्त श्री श्री अनिल गुरु जी महाराज ) ( श्री श्री 1008 निरंजिनी पीठाधीश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती जी महाराज) व (अति आदरणीय विनय कटिहार जी ) हैँ. धन्यवाद
